बलरामपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को मेमोरियल जिला चिकित्सालय बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश प्रताप सिंह एवं डॉ. अजय कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कई चिकित्सक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों में डॉ. हीरालाल, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. वीके राय, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. चंद्र मान यादव, गिरधर चौहान, डॉ. रवि श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार पाण्डेय, डॉ. शिव कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रवि लाल, डॉ. राहुल सेठ, डॉ. प्रबल दीक्षित, डॉ. अर्जुन परसवान, डॉ. अल्ताफ हुसैन, श्री मसीताब खान, तुलसीराम, अनिल प्रसाद, कुनाल वाल्मीकि, मनीष कुमार, मोहन लाल, मो० आरिफ, श्रीमती अर्चना दुबे, अकीब अली, दिलीप कुमार, संदीप श्रीवास्तव, प्रायुष पाण्डेय, नीरज यादव, सत्य प्रकाश, जय प्रकाश, नीतू जैन एवं श्रीमती सुधा शामिल रहे। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अनुपस्थित अवधि का वेतन आहरित न किए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में गंदगी, बेडों पर अस्वच्छ एवं पुराने चादर, शौचालयों की खराब स्थिति तथा वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। कुछ वार्डों में कूलर बंद मिले, जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों को राहत देने के लिए कूलर संचालन एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए। एनआरसी वार्ड एवं जेरियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेमोरियल जिला चिकित्सालय को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण में पाई गई समस्त कमियों को तत्काल दूर कर तीन कार्य दिवस के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अस्पताल की बाह्य एवं आंतरिक साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know