बलरामपुर- थाना ललिया क्षेत्रांतर्गत चौकी मथुरा बाजार के प्रानपुर मार्ग पर एक बैग लावारिस अवस्था में पड़े होने की सूचना एक राहगीर द्वारा चौकी मथुरा बाजार पर दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी मथुरा बाजार उपनिरीक्षक श्री प्रतीक पाण्डेय द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा बैग को कब्जे में लेकर जांच की गई।
बैग खोलकर देखने पर उसमें लगभग 5,00,000/-रू० सोने एवं चांदी के आभूषण तथा 9,000/-रू० नगद व इस्तेमाली कपड़े सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुए। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बैग के स्वामी की तलाश प्रारम्भ की गई। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर ज्ञात हुआ कि बैग श्री राजेश गुप्ता पुत्र शिवकुमार निवासी नारायणजोत, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती का है। जरिए सोशल मीडिया एवं दूरभाष माध्यम से संपर्क स्थापित श्री राजेश गुप्ता को सूचित किया गया। राजेश गुप्ता ने बताया कि अपनी पत्नी पिंकी उर्फ आरती देवी के साथ अपने ससुराल से मोटरसाइकिल द्वारा घर वापस जा रहे थे। यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल से बंधा बैग रस्सी टूट जाने के कारण रास्ते में गिर गया था।
थाना ललिया प्रभारी संतोष मिश्रा द्वारा उपरोक्त के संबंध में उच्चाधिकारी गण को सूचित कर प्राप्त निर्देशन में राजेश गुप्ता एवं उनके परिजनों को बुलाकर बैग में रखे सामान का पूर्ण सत्यापन कराया गया तथा समस्त सामान सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
अपने खोए हुए कीमती सामान को सुरक्षित वापस पाकर राजेश गुप्ता एवं उनके परिजनों द्वारा थाना ललिया पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know