उतरौला बलरामपुर - सिविल कोर्ट के स्थगन आदेश होने के बावजूद अधिवक्ता की निजी भूमि पर सरकारी निर्माण कार्य जारी रखने से नाराज अधिवक्ताओ ने मंगलवार को तहसील संघ भवन में एक बैठक कर अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष प्रह्लाद यादव व महा मंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से आर- पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय ले लिया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों में लगे 544 मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी मेंपैरवी के लिए पहुंचे वादकारी मायूस होकर अपने घर लौट गए हैं। बैठक के बाद अध्यक्ष प्रह्लाद यादव व मंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता निर्माण स्थल पर पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरा न अधिवक्ताओं नेमुख्य मंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में न्याया लय के स्थगन आदेश का अनुपालन कराने, जबरन निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने और यदि भूमि ली जा रही है, तो समुचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।प्रदर्शन की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक  अवधेश राज सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके परमौजूद रहे। बैठक में निर्माण कार्य रुकने तक चरण बद्ध आन्दोलन चलाने का निर्णय भी लिया गया है। सदस्यों ने जिलाधिकारीबलरामपुर द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर अपना रोष व्यक्त किया। यह तय हुआ कि स्थानीय व जिला प्रशासन के कृत्यों से शासन को अवगत कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकरसरकार से मिलेगा। अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेंगे। महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कि जरूरत पड़ने पर चक्का जाम और अनशन जैसेशांति पूर्ण कदम भी उठाए जाएंगे। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह नेस्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य पर सरकार की तानाशाही को बताया। प्रदर्शन में सुशील कुमार श्रीवास्त व, सुमित कुमार श्रीवा स्तव, देवेन्द्र कुमार आरिफ खान, अखिलेश यादव, रशिम सिंह, निजाम अंसारी, मारुति नंदन गुप्त, रवि गुप्त, लाल जी मिश्र, शमशाद चौधरी, विक्की मोहित कुमार श्रीवास्तव शुभम गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार‌ सोनी विजय प्रकाश, रमेश चतुर्वेदी, ओ पी श्रीवास्तव, श्वेता सिंह के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने