बलरामपुर। जिला बार संघ के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है। विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र (पर्चा) खरीदे जाने से चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और अब मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।
अध्यक्ष पद के लिए मुर्तजा हुसैन, हरिकांत मिश्रा और घनश्याम शुक्ला ने अपनी दावेदारी पेश की है। तीनों ही उम्मीदवारों के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
महामंत्री पद के लिए सबसे अधिक दावेदार सामने आए हैं। संजय तिवारी, सुनीता कश्यप, विमला सोनकर, शंशाक त्रिपाठी और देवेशमणि त्रिपाठी सहित छह प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है, जिससे इस पद पर बहुकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए अश्वनी कुमार निपाठी ने नामांकन पत्र लिया है, जिससे फिलहाल इस पद पर स्थिति अपेक्षाकृत स्पष्ट दिख रही है।
उपाध्यक्ष पद के लिए ज्वाला प्रसाद यादव, अयाज अहमद, वृजेश सोनी और रितेश तिवारी मैदान में हैं, जहां मुकाबला कड़ा रहने के आसार हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार पांडेय और देवेंद्र कुमार पांडेय के अलावा राजीव मिश्रा, शिव प्रताप शुक्ल और प्रशान्त ओझा ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। इस पद पर प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो गई है।
वहीं सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए जय प्रकाश शुक्ला, मुमताज रसूल, अमरेन्द्र मणि त्रिपाठी, सुधाकर मणि त्रिपाठी, मुन्ना लाल और भानू प्रताप सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।
चुनाव प्रक्रिया के अगले चरणों के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार तेज होने की उम्मीद है। अलीमुल हक़ खान और अजीत सिँह को चुनाव अधिकारी बनाया गया हैं।
बार संघ के इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है और सभी की निगाहें अब आगामी मतदान तिथि और परिणामों पर टिकी हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know