बलरामपुर- आज दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर के परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड के बाद रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत “बड़ा खाना” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा “सांस्कृतिक संध्या” एवं “बड़ा खाना” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के लगभग 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, कमांडेंट 9वीं वाहिनी एस0एस0बी0 मनोरंजन कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव,  क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता एवं सौहार्द का विशेष वातावरण बना रहा।
उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत रिक्रूट आरक्षी पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बन चुके हैं तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने