बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज  के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आई क्यू ए सी सॉफ्ट स्किल प्रोग्राम के अंतर्गत हर्बल क्रीम बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
          सोमवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व आई क्यू ए सी समन्वयक प्रो0 एस पी मिश्र के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो0 मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि हर्बल क्रीम बनाने के प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को रसायनों (केमिकल्स) से मुक्त, प्राकृतिक और सुरक्षित स्किनकेयर उत्पाद बनाना सिखाना है। यह कार्यशाला लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों के बारे में जागरूक करने और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए सुरक्षित विकल्प विकसित करने पर केंद्रित होती है। सॉफ्ट स्किल प्रोग्राम के समन्वयक व प्रशिक्षक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि  हर्बल क्रीम बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वर्तमान समय में स्वरोजगार, स्वास्थ्य, और त्वचा की देखभाल के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्यशाला न केवल प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों के बारे में जागरूक करती है, बल्कि प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाने का एक व्यावहारिक मंच भी प्रदान करती है। 
इस अवसर पर डॉ बसंत कुमार व डॉ साक्षी शर्मा सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    
            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने