उतरौला बलरामपुर- गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आई सी सी टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित कर दियाभारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित कर तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया,उतरौला बाजार में लोगों ने उत्साह पूर्वक विजय उत्सव मनाया। शहर और कस्बों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। युवाओं और बुजुर्गों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर जुलूस निकाला। लोगों ने ढोल नगाड़ों और पटाखों के साथ भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया।
जुलूस में शामिल युवा ओं ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि भारती य टीम ने जिस तरह शानदार प्रदर्शन किया, उससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाये संजू सैमसन ने 46 गेंदों में शानदार 89 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और ईशान किश न ने तेज अर्धशतकीय पारियां खेलीं जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।यह जीत भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्यायों में शामिल हो गई है। अहमदाबाद में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को उत्साह और गर्व से भर दिया है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने