जलालपुर, अम्बेडकर नगर: माधवपुर गाँव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास के तीन अमर प्रतीकों से सज गया। एक ऐतिहासिक आयोजन में निषाद राज गुहा, वीर एकलव्य और वीरांगना फूलन देवी की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया, जिससे यह स्थल आस्था और प्रेरणा का केंद्र बन गया।

पौराणिक मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने  प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान दिया।

"जड़ों से जोड़ेगी ये प्रतिमाएँ"

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. निषाद ने कहा, "निषाद राज गुहा केवल एक नाम नहीं, बल्कि राम भक्ति की अटूट निशानी हैं। एकलव्य ने हमें सिखाया कि गुरुभक्ति और कौशल के आगे जात-पात की कोई बाधा नहीं टिकती। वहीं, वीरांगना फूलन देवी ने दलित-शोषित समाज को संघर्ष का मंत्र दिया। ये तीनों शख्सियत निषाद समाज की आत्मा हैं। इन प्रतिमाओं की स्थापना से हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ेगी और इनसे प्रेरणा लेगी।"

क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवशाली पल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।

माखनलाल निषाद की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में समाज के दिग्गजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
गौरतलब है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसने एक मंच पर भक्ति, कौशल और संघर्ष की त्रिवेणी को प्रवाहित कर दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने