बलरामपुर- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जिले के समस्त मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) पर आगामी 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को 'विशेष अभियान दिवस' का आयोजन किया जाएगा।
#अभियान की मुख्य विशेषताएं:#
​बूथ पर उपस्थिति: विशेष अभियान के दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न  4:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
दावे और आपत्तियां: इस अवधि के दौरान बी.एल.ओ. द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने या नाम हटाने से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
फॉर्म-6 पर विशेष जोर: 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जो पात्र नागरिक अभी तक मतदाता नहीं बन पाए हैं, उनसे फॉर्म-6 प्राप्त कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। 
#​सहायता डेस्क: प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक 'हेल्प डेस्क' बनाई जाएगी, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने और प्रक्रिया समझने में सहायता प्रदान करेगी#
प्रचार-प्रसार: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर तथा डुगडुगी बजवाकर इस अभियान का व्यापक प्रचार किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
#अपील#
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विपिन कुमार जैन ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं। विशेष रूप से युवा नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक करें और यदि नाम शामिल नहीं है, तो फॉर्म भरकर पंजीकरण कराएं।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने