बलरामपुर- थाना कोo जरवा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जल जीवन मिशन साइट से HDPF 110MM पाइप अन्य उपकरण/सामान चोरी करने वाले 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेन्द्र कुमार  के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल के कुशल नेतृत्व में
थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम जनकपुर जरवा में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहे साइट से HDPF 110MM पाइप जो कि ट्रक (UP47AT0615) में लादकर चुरा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 63/2025 धारा 303 (2) बीएनएस थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना उपरोक्त चोरी में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. राजेश सिंह पुत्र सभाजीत सिंह निवासी ग्राम रानीपुर कुड़वार थाना महावर जनपद अंबेडकर नगर 2.अनूप पांडे पुत्र जगदंबिका प्रसाद निवासी जद्दापुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर 3.राघवेंद्र मिश्रा पुत्र अंजनी कुमार मिश्रा निवासी ग्राम केवलापुर थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर 4.दीपक कुमार शुक्ला पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम मिरचिहवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
    
           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने