बलरामपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के 101 वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय अटल भवन पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाइयों ने श्री वाजपेई के चित्र पर पुष्पर्जन कर उन्हें याद किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यालय पर लगे अटल जी से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई महामानव थे। उनकी सोच देश के विकास के लिए हमेशा रही है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। यह अटल जी की ही देन थी जिन्होंने पार्टी को इतना मजबूत बनाया। अटल जी की पौत्री अंजली मिश्रा ने कहा कि अटल जी अपनी कविताओं के माध्यम से बड़ी से बड़ी बातों को आसानी से कहते थे जो कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि अटल जी का ओजस्वी व्यक्तित्व, राष्ट्र सर्वोपरि का सिद्धांत और सुशासन के प्रति समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डॉ अजय सिंह पिंकू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,आद्या सिंह,जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ला, महेश शुक्ला बच्चा, संदीप उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, अनन्य गौरव मिश्रा,नगर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल गुप्ता सभासद राघवेंद्र सिंह, विनोद गिरी, अक्षय शुक्ला, मनीष तिवारी, सोनू साहू, नंदिनी शुक्ला, सरिता पांडे, राघवेंद्र सिंह शिवाजी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know