अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। मोदी सरकार के गौरवशाली कार्यों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक चलने वाले प्रदेश व्यापी अभियान की जिला कार्यशाला मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी की उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की कार्यकाल में भारत प्रदेश से लेकर दिल्ली तक विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने वाला कार्य किया जा रहा है। कहा कि 2047 तक भारत विकास कर विश्व गुरु बन जायेगा। कहा कि भाजपा सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से करने पर कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव और जन जन तक केंद्र और प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक कार्यों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 11 साल बेमिसाल,मोदी जी का कार्यकाल अभियान पर अपना विचार रखते हुए कहा 9 जून से 21 जून तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता, उपलब्धियों पर प्रदर्शनी,प्रोफेशनल मीट (प्रबुद्ध समागम),बदलता भारत मेरा अनुभव पर डिजिटल प्रतियोगिता,विकसित भारत संकल्प सभा,चौपाल आदि कार्यक्रम जिले से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक सम्पन्न कराए जाएंगे। कहा कि राजनैतिक दलों में भाजपा की अपनी अलग पहचान है। भारत की विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ता कठोर मेहनत,परिश्रम और समर्पण से कार्य कर रहे हैं। पूर्व योजना और पूर्ण योजना के साथ भाजपा कार्य करती है।
आभार एवं समापन अभियान संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह और संचालन सह संयोजक विनय पाण्डेय ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक अनीता कमल,जय राम विमल,रमापति मौर्य,डॉ राना रणधीर सिंह,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know