सी.एम.एस. के आई.एस.सी. टाॅपर्स ने निकाला ‘विक्ट्री मार्च’
कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी ने किया सी.एम.एस. टाॅपर्स का सम्मान
आई.एस.सी. (कक्षा-12) में 46 छात्रों के 99 प्रतिशत से अधिक जबकि 8 छात्रों के 99.75 प्रतिशत अंक
लखनऊ, 1 मई। आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में 90 से प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 2144 मेधावी छात्रों को आज मुख्य अतिथि श्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक विकास, उ.प्र. ने सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया। सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस आॅडिटोरियम में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में आई.एस.सी. (कक्षा-12) में 99.75 प्रतिशत अंको के साथ टाॅप करने वाले 8 मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया, जिनमें वेदिका वत्स, त्वेशा गर्ग, समर्थ द्विवेदी, प्रणव सूरी, आशीष शुक्ला, श्रेया वर्मा, गौरिका लूथरा एवं आरुषी सिंह चैहान शामिल हैं। इस अवसर पर मेधावी छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी व शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 46 मेधावी छात्रों के साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी 2144 छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री नंदी गोपाल नंदी ने कहा कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता से लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। मैं इन मेधावी छात्रों के साथ ही सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाई देता हूँ, क्योंकि छात्रों की इस सफलता में सी.एम.एस. के शिक्षकों का विशेष योगदान है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक
प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों अपनी अभूतपूर्व सफलता से लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यही बच्चे आगे चलकर सामाजिक विकास में महती भूमिका निभायेंगे।
सम्मान समारोह के उपरान्त आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने बताया कि आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष सी.एम.एस. के 72 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसमें 46 छात्र आई.एस.सी. (कक्षा-12) के एवं 26 छात्र आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के शामिल हैं। डा. गाँधी ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. से 6856 छात्रों ने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड मेें प्रतिभाग किया, जिसमें 3,920 (57.2 प्रतिशत) छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक जबकि 1,555 छात्रों (22.7 प्रतिशत) ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के 2144 मेधावी छात्रों ने आज प्रातः ‘विक्ट्री मार्च’ निकालकर अन्य छात्रों को प्रेरणा दी।
सी.एम.एस. छात्रों का यह विजय जुलूस गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ हुआ और
सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस आॅडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया। श्री खन्ना ने बताया कि आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के सी.एम.एस. टाॅपर्स कल 2 मई, शुक्रवार को प्रातः 7.45 बजे से मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस आॅडिटोरियम तक अपनी रिकार्ड तोड़ सफलता का विजय जुलूस निकालेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know