उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मई दिवस पर प्रदेश के मजदूरों, कामगारों और श्रमिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं
लखनऊ : 30 अप्रैल, 2025
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मई दिवस पर प्रदेश के, मजदूरों, कामगारों और श्रमिकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश के नव निर्माण में श्रमिक बन्धुओं का महत्वपूर्ण योगदान हमेशा रहा है। हम सबको श्रम व श्रमिकों के महत्व व महत्ता को समझना चाहिए और उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
सम्पर्क सूत्र- केवल
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know