बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार निरंतर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में रविवार को लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बेहटा हाजीपुर में 20 लाख से अधिक की लागत से निर्मित सड़क, वार्ड संख्या 34 सरस्वती विहार में 10 लाख से अधिक की लागत से निर्मित सड़क, निठोरा में 40 लाख से अधिक की लागत से नवीनीकरण हेतु सड़क निर्माण कार्य व अन्य विकास कार्यो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा व भव्य आतिशबाज़ी के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विकास कार्यों के उद्घाटन व शुभारंभ पश्चात विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा, भाजपा सरकार में लगातार लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य हो रहा है। क्षेत्र में जल निकासी एक महत्वपूर्ण विषय है जिसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, स्ट्रीट लाइट्स, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे को भी लगातार हम सुदृढ़ करने का काम कर रहे है। लोनी में लगात बन रही सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। आने वाले समय में लोनी विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचे इसके लिए कई बड़े प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार, जितेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र शर्मा, वरुण धामा, रामेश्वर सैनी, दिलीप मौर्या आदि उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know