बलरामपुर- मंगलवार को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने 01 अप्रैल से 31 अप्रैल 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक का भी निरीक्षण विकास खण्ड  गैंसड़ी के चैपुरवा ग्राम में किया। वहां मौजूद लोगों को सीएमओ बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखें, बुखार होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। 
 अवसर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के संबंध मे एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैंसड़ी डॉ अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, एएनएम सुमन कन्नौजिया,आशा मीना देवी , मन्नू देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी , मीरा देवी , विक्रम पाण्डेय , सतीश सिंह, विश्वनाथ पाल आदि मौजूद रहे।
 
          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने