पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने किया राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन |
बलरामपुर l। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की विरोध में जिले में कई स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शुक्रवार को शहर में राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला गया।
इस आयोजन में
जिसमें दर्जनों युवा शामिल हुए। आक्रोश मार्च बड़ा पुल से लेकर वीर विनय चौक तक तथा उतरौला में श्री दुःख हरण नाथ मंदिर से निकली और पाकिस्तान मुर्दाबाद, इस दुख की घड़ी में जो देश का नहीं उसको देश में जगह नहीं, आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है, लेकिन आतंकवाद एक मजहब से होता है, जैसे नारों लगाते हुए मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचे। जहां इस्लामिक आतंकवादी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई यह आतंकी हमला नहीं है। यह हिंदुओं की हत्या है। अगर आतंकी हमला होता तो इसमें मुसलमान भी था उनको क्यों नहीं मारा गया। सिर्फ हिंदुओं को क्यों मारा गया है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में हिंदुओं पर जो अत्याचार हुआ है उसी को दोहराने की प्रयास किया गया है। लेकिन अब यह 1990 का भारत नहीं है बल्कि यह 2025 का नया भारत है। सरकार से आग्रह है कि इस कायरता के लिए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दें। वहीं आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं को जिस तरीके से धर्म पूछ कर मारा गया। इससे लोगो में आक्रोश है। इसी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयं सेवक और हिंदूवादी विचारधारा के लोगों के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया इस मौके पर सभी संगठन के लोग मौजूद रहे।इस विरोध जिलाअध्यक्ष रामकृष्ण सिंह,जिला मंत्री दीपक चौधरी,जिला संयोजक सुरेश कश्यप जी, जिला सहमंत्री चंदन जी,आदर्श नगर पालिका अनूप जी,सतेन्द्र गुप्ता,राजेश कुमार, प्रखर गुप्ता, विवेक जी,चंद्र प्रकाश, सनी गुप्ता ,नीरज कश्यप ,अमन गुप्ता ,अनुज कश्यप ,विशाल गुप्ता, इंद्रजीत मिश्रा, अभिमन्यु जी, आयुष जायसवाल ,संतोष पटवा, सरोज जी, रूपेश गुप्ता ,अनूप गुप्ता, देवानंद गुप्ता , सरवन सोनी, अमित गुप्ता ,अनिल गुप्ता ,छोटू गुप्ता आदि विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know