उतरौला बलरामपुर- अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद, महामंत्री पद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सहित कुल 22 पदों के लिये 13 फरवरी को मतदान होगा, और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जायेगी। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन के अनुसार 279 मतदाता पंजीकृत है जिनमे से 33 अधिवक्ताओ का सी ओ पी न होने के कारण मतदान से वंचित रहेंगे। यह जानकारी सहायक चुनाव आयुक्त शम्भू लाल गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि कुल पंजीकृत 279 अधिवक्ता है। जिनमे से 33 अधिवक्ताओ का सी ओ पी नही है। सी ओ पी जिन अधिवक्ताओ का नही है। अगर वह मतदान से पूर्व लाकर जमा कर देते है तो उनको मतदान का अधिकार मिलेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ,महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 22 पदों के चुनाव होना है। जिनमे 12 पद कार्य कारिणी का है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के 2 व संयुक्त मंत्री के 3 पदों के लिये मतदान होगा। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिये नामांकन शुल्क 7 हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 6 हजार, और कनिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए एक एक हजार, उपकनिष्ठ उपाध्यक्ष व सयुक्त मंत्री के लिये 900 रुपये, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 700 व कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया, मतदाता सूची प्रकाशन के बाद सम्भावित पदों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know