जौनपुर। पेयजल स्थल राम घाट पर गन्दगी का अम्बार

जौनपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश सरकार जहां जगह—जगह साफ—सफाई अभियान चला रही है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध  कर रही है। वहीं इस भीषण गर्मी में राम घाट पर बने पेयजल स्थल पर भारी गन्दगी के बीच प्यास से बेहाल लोग कीचड़ भरे गन्दगी में पनपे मच्छरों के बीच पानी पीने को मजबूर हैं। 

घाट पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। सुलभ शौचालय व्यवस्था न होने के कारण बाहर से आने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले का मुख्य घाट होने के कारण यहां हजारों की संख्या में लोगों का आना—जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पेयजल स्थल की साफ—सफाई, सुलभ शौचालय बनाने की मांग किया है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने