बलरामपुर। 
छोटा परेड ग्राउण्ड में सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश सिंह शैलू के नामांकन से पूर्व जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत विरोधी ताकतें नरेन्द्र मोदी की सरकार नहीं बनने देना चाहती हैं। 
विरोधी दल उन्हीं के ऐजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा ने देश में विकास यात्रा शुरू की है। भ्रष्टाचारी घबराये हैं। 400 सीट जीतने से लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा ऐसा दुष्प्रचार कर रहे हैं। 10 साल से भाजपा की सरकार चल रही है। लोकतंत्र को हमेशा मजबूत करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करने से पहले संसद के सामने पीएम मोदी ने माथा टेका था।
 बाबा साहब का बनाया संविधान है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं होगा। मोदी ने जो कहा वह पूरा किया। सूबे में सपा सरकार के समय बिजली आती नहीं थी। योगी की सरकार में बिजली जाती नहीं है। 4 जून के बाद 70 साल से उपर के सभी लोगों को पांच लाख की निशुल्क इलाज की गारंटी मिलेगी। देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मोदी जी को 400 सीट चाहिए। भारत माता की जय नहीं बोलने वाले टुकड़े टुकड़े गैंग को रास्ते पर लाने के लिए 400 सीटें चाहिए। मोदी जी ने कहा है कि 370 मैंने हटा दिया है अब आप हर बूथ पर पिछली बार से 370 वोट बढ़ाना होगा। विपक्ष के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाएगी। 25 तारीख को चुनाव है। लोकसभा में कमल खिलेगा तो सीट का आंकड़ा 400 पार होगा और समान नागरिक संहिता लागू होगी। कांग्रेसियों ने अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए धारा 370 लगायी थी। भाजपा पावर में नहीं आती तो 370 नहीं हटती। भाजपा ने तीन मुख्य वादे किए थे। धारा 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण व समान नागरिक संहिता। दो काम पूरे हो चुके हैं। अब समान नागरिक संहिता लागू करना है। भाजपा के तीन मुख्य वादों में से धारा 370 हटाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के वादे पूरे हो चुके हैं। समान नागरिक संहिता का वादा इस बार सरकार बनने पर पूरा होगा। सपा सापनाथ है, बसपा नागनाथ कांग्रेस कालिया नाग है। मोदी के टक्कर का कोई नेता देश में नहीं है। विपक्ष के पास न कोई नेता है और न ही मुद्दा है। भारत विरोधी ताकत मोदी को सरकार बनाने नहीं देना चाहते। मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए विपक्ष सभी हथकंडे अपना रहा है। प्रधानमंत्री राजीव गांधी बोलते थे एक रूपया जाता है तो 15 पैसा पहुंचता है। 34 लाख करोड़ रूपए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के खाते में पहुंचा है। और कोई पार्टी की सरकार होती तो ये पैसा वह डकार गए होते। इसीलिए मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देना चाहते। 10 साल जो सरकार चली है वह ट्रेलर था। असली पिक्चर 4 जून के बाद दिखेगी। मोदी जी की गारंटी की गारंटी है। आपने कमल का बटन दबाया तो मंदिर में माथा टेकने को सभी नेता को मजबूर होना पड़ा। महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान किया है सपाइयों ने जिसने अपमान किया है उन्हें इसकी सजा मिलेगी। कमल का फूल खिलाकर सजा मिलेगी। साकेत को सांसद। शैलू को विधायक बनाना है। सपा वाले मेरे प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। हम आरएसएस के लोग हैं। किसी को अपशब्द नहीं कहते। कमल का बटन दबाकर इनका जवाब देना है। गरीब को अमीर बनाने वाला चुनाव समझकर कमल का बटन दबाइये। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा व गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश शैलू को जिताने की अपील मौजूद लोगों से की।
     सभा में लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पदम सेन चौधरी,डा. अजय सिंह पिंकू, पूर्व मंत्री हनुमत सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू , रवि मिश्रा, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पांडे,ब्लाक प्रमुख गोविंद सोनकर मनोज तिवारी जगदंबा सिंह विक्की सिंह आदि मौजूद थे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने