जौनपुर। भाविप ने निकाली श्रीरामनवमी पर भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक लोकेश कुमार के निर्देशन में सामाजिक संस्था सुर संगम परिवार के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सिन्हा और शैली गगन द्वारा भक्ति गीत से पुरे नगर को भक्तिमय कर दिया।

पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने कहा चैत्र शुक्ल नवमी को आज ही के दिन भगवान श्री राम का अवतार पृथ्वी पर हुआ था। निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली गई यह ऐतिहासिक शोभारात्रा अहियापुर मोड से चलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए ओलंदगंज में आरती पूजा के बाद संपन्न हुआ। इस शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह , सचिव सतेंद्र अग्रहरि, दिवाकर गुप्ता ,शरद साहू ,राजेंद्र निगम , गणेश साहू , प्रदीप जायसवाल , रविद्र बैंकर , सुजीत गुप्ता , विकास गुप्ता, प्रभात भाटिया , राजीव साहू, ध्रुव जायसवाल , सर्वेश जायसवाल , दिलीप सिंह , डॉ प्रेम कुमार, विष्णु गौड़ , दीपक केशरी , शिव शंकर साहनी , ममता साहू , अनिता निगम सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने