लोक सभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, 13 राज्यों की 89 सीटों पर डाले जा रहे वोट। 
 'कांग्रेस ने बांध रखे थे जवानों के हाथ, हमने कहा एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चलाएं', मुरैना में बोले प्रधानमंत्री मोदी। 
 दूसरे चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी की जनता से अपील, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए करें वोट। 
  चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस-बीजेपी को नोटिस भेजा, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब। 
  अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ में भिड़े रूस और अमेरिका। 
  प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से की बात; G7 सम्मेलन के न्योते के लिए जताया आभार। 
  जम्मू-कश्मीर : शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर। 
  सलमान खान के अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार। 
  गलत समझ" : भारत ने मानवाधिकारों पर अमेरिका की रिपोर्ट को बताया 'पूरी तरह भेदभावपूर्ण'। 
  बाड़मेर सीट पर सहयोगी RLP ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत, रविंद्र भाटी को मिलेगा फायदा?
   हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा, भाजपा छोड़कर गए बृजेंद्र को टिकट नहीं, रोहतक से दीपेंद्र, सिरसा से सैलजा को मैदान में उतारा। 
   जम्मू-कश्मीर में रामबन-गूल मार्ग धंसा, 24 घरों में दरार आई:60 हजार लोगों का मुख्य शहर से संपर्क टूटा, बिजली सप्लाई भी ठप्प हुई। 
  उच्चतम न्यायालय बोला- स्त्रीधन पर पति का कंट्रोल नहीं:यह महिला की पूर्ण संपत्ति, उसे अपनी मर्जी से खर्च करने का हक। 
  अशोक गहलोत बोले- उन्हें फोन टैपिंग मामले में पूर्व ओएसडी के आरोपों की जानकारी नहीं।


       हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           वी. संघर्ष

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने