मथुरा। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां भगवती की विशेष पूजा की गई। इस दिन भक्तों ने अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराया उनके चरण स्पर्श कर मन्नत मांगी। विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। पूजा अर्चना से शहर और गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंगलवार को चौत्र नवरात्रि की अष्टमी को सुबह से ही घरों में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के आठवें स्वरूप में मां महागौरी की पूजा की। कुछ लोग मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने व्रत का पारायण कर कन्याओं को भोजन कराया। सुबह से ही जगह-जगह वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन यज्ञ शुरू हो गए। कई जगहों पर कन्या भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं के पैर धोकर, उनके मस्तक पर रोली चावल से टीका लगाया। हाथ में मौली धागा बांध पुष्पमाला पहनाकर चुनरी ओढाई। बाद में भोजन में हलवा-पूरी, चना, मीठा आदि खिलाकर चरण स्पर्श किया गया। रात्रि में मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा थाना रोड ब्राह्मण धर्मशाला से मां महागौरी की सवारी निकाली गई। मां भगवती मंदिर और मां पथवारी देवी मंदिर पर भव्य फूल-बंगला का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक मंदिरों में दर्शन के लिए भीड उमडती रही।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know