बलरामपुर संवाददाता।
शक्ति बंधन अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रमण पार्क से स्कूटी रैली निकल गई जो की मेजर चौराहा अंबेडकर तिराहा से होते हुए तुलसी पार्क स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी को महिलाओं का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। तीन तलाक सहित अन्य कानून बनाकर महिलाओं को समझ में ऊपर लाने का प्रयास भाजपा सरकार ने किया है। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ने कहा कि शक्ति बंधन अभियान के तहत नगर में स्कूटी रैली निकल गई। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा झूमा सिंह नगर अध्यक्ष सलिला सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने