जिलाधिकारी बलरामपुर श्री अरविंद सिंह* व *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 व पर्व होलिका दहन/ होली, रमजान के दृष्टिगत *अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव*, उपजिलाधिकारी उतरौला, प्र0नि0 उतरौला मय पुलिस बल के साथ कोतवाली उतरौला क्षेत्रान्तर्गत अतिसंवेदनशील/ संवेदनशील/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लैग मार्च/ एरिया डोमिनेशन कर आम जन से संवाद स्थापित कर उनको शांति/ क़ानून/ सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया एवं सकुशल, सफल, शान्तिपूर्ण/ निष्पक्ष ढंग से चुनाव एवं आगामी पर्व होलिका दहन/ होली, रमजान को आपसी भाईचारा व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने/ कराने में शासन-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई साथ ही सभ्रांत नागरिको को बताया गया कि बच्चो एवं नवयुवकों को जागरुक करें कि किसी भी तरह की भ्रामक खबर शेयर न करें जिससे किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचे । समस्त जनपदवासियों को आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल 112/थाना पर सूचना देने के लिए जागरुक किया गया साथ ही शासन द्वारा प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की गई।
*क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया कि बलरामपुर पुलिस शांति ,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्द है।*

          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           वी. संघर्ष✍️
        9140451846
         बलरामपुर l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने