उत्तर प्रदेश। अटकलों को विराम देते हुए बसपा से इस्तीफा देकर सांसद रितेश पांडेय ने हाथी की सवारी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है।सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चौधरी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियो द्वारा भगवा पटका पहनाकर बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय का स्वागत किया गया।
बीते काफी समय से बसपा के कार्यक्रमों से विमुख रहे रितेश के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। लोकसभा चुनाव के पहले जिले के राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई भगदड़ में पहला विकेट बसपा का गिरा है। इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के हर एक फैसले का स्वागत है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की रीतियों नीतियों में विश्वास करने वाले हर एक व्यक्ति का पार्टी में स्वागत है। सांसद रितेश पांडे के पार्टी ज्वाइन करने से भाजपा के उत्तर प्रदेश में लक्ष्य अस्सी सीटे जीतने की ओर अग्रसर है।
अटकलों को विराम देते हुए बसपा से इस्तीफा देकर सांसद रितेश पांडेय ने भाजपा का दामन थाम
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know