जलालपुर ,अंबेडकर नगर । लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में आई भाजपा अब मतदाताओं से सघन जनसंपर्क के रास्ते पर चल पड़ी है।
इसी क्रम में गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत जलालपुर नगर के विभिन्न बूथों पर प्रवासियों,पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व एंव विकाश निषाद के संयोजन में अभियान का शुभारंभ किया गया। बूथ संख्या 216 पर पूर्व विधायक सुभाष राय,आशीष सोनी,आनंद जायसवाल आदि, बूथ संख्या 62 पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुमान सिंह,महेंद्र प्रताप चौहान,अमित गुप्त आदि ने , बूथ संख्या 229 पर जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल हैदर ,अली मेहंदी आदि समेत अन्य पदाधिकारियों ने बूथों पर प्रवास किया। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि लाभार्थियों से संवाद, सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान, बूथ पर रहने वाले प्रबुद्ध जनों से संपर्क, युवाओं, किसानों, व्यावसायिक समूह से भेंट, सैनिक परिवारों से संपर्क, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाडि़यों से संपर्क सहित अनेको गतिविधियों में भाग लेकर बूथ को मजबूत करने का कार्य प्रवासियों एंव पदाधिकारियों द्वारा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न बूथों पर आनंद मिश्र, प्रहलाद शर्मा ,शिवराम मिश्र,अरुण मिश्र, मनीष सोनी,आशाराम मौर्य,संतोष गुप्त, गोविंद गुप्ता, देवेंद्र मिश्र,जफर मेहंदी, नवाब आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने