उत्सव की तरह मनाया गया भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

माधवम गौ पालन एवं गौ संरक्षण केंद्र नारायणपुर राउंड मे मंत्री श्री मती प्रतिमा बगरी ने की गौ पूजा

कैलाश पाण्डेय हिंदी संवाद न्यूज़











मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया गौ पूजन  

अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आज जिले में भी उत्सव के रूप में मनाया गया। एक सप्ताह पूर्व से ही मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। मंदिरों में श्रद्धालुगण रामधुन और भजन कीर्तन के आयोजन में उत्साह के साथ सहभागी बने। आध्यात्मिक माहौल और राममय वातावरण में आम  नागरिकों ने अपने घरों में दीप जलाए। प्रमुख स्थानों पर प्रभात फेरी और कलश यात्राएं भी निकाली गई। संपूर्ण सतना जिला भक्ति में डूबा नजर आया। लोगों ने घरों में आकर्षक रंगोली सजाई और आतिशबाजी भी की। संपूर्ण उत्सव दीपावली पर्व की तरह मनाया गया।

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी ने गौ पूजन कर एवं वृक्षारोपण कर माधवम गौ पालन एवं संरक्षण केंद्र मे 51 दीप प्रज्वालित कर दीपोत्सव मनाया एक दिन पूर्व से ही संपूर्ण गौ पालन केंद्र  पर आकर्षक लाइटिंग की गई, वहीं ग्राम पंचायत राउंड के घरों में प्रतिष्ठानों एवं शासकीय कार्यालय को भी आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जिले के अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए और भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई। भोग प्रसादी का वितरण एवं जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया।

 यहां  मंत्री एवं रायगांव विधायक श्री मती प्रतिमा बागरी सहित गौ पालन केंद्र अध्यक्ष  आजानंद तिवारी सचिव श्री रामकुशल पाण्डेय सहित पूर्व सरपंच श्रीमती ज्ञाना पाण्डेय  एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एवं गौ पालन केंद्र के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने