हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट  के बैठक का आयोजन श्री राम नगरी अयोध्य में किया गया जिस बैठक में जिलाध्यक्ष व तमाम सदस्य उपस्थित रहे।विनोद कुमार तिवारी ने हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी देते हुए एवं किस प्रकार से अपनो  के बीच में काम करना है और कैसे हिंदुओ  के बीच में अपने संस्कार सभ्यता धर्म संस्कृति सेवा सुरक्षा संस्कार की भावना से विकसित हो तथा हमारे जो युवा हिन्दू भाई हैं वह हमारे भविष्य हैं कहते हुए सुचेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने शिवांशु शुक्ला निवासी ग्राम भलुहिया थाना कोतवाली देहात को बलरामपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पत्र दिया सभी लोगो ने बधाइयां शुभकामनाएं दी,नियुक्ति होने में बाद जिलाध्यक्ष शिवांशु शुक्ला ने बताया की हम पहले से ही हिन्दू विचारधारा में थे अब हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट के संगठन में कार्य करने से हमें लगता है कि अब अपनो व अपने हिन्दू भाइयो के बीच में भी धर्म की पुनर्स्थापना हो पाएगी,
बलरामपुर जिलाध्यक्ष शिवांशु शुक्ला ने बताया कि अभी हाल ही में अयोध्या से दायित्व मिला आने वाले 22 जनवरी प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होना होना है जिसके उपलक्ष्य में हम लोग हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट के जरिए पद यात्रा भी करने वाले हैं जो अब हिंदुओ के हिंदुत्व को बचाने के लिए आवश्यक है और परंपरा संस्कृति एवं धर्म जागरण हेतु या हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट द्वारा लगातार जागरूक करने का कार्य किया जाएगा और पद यात्रा के आयोजन अधिक से अधिक लोग पैदल व दूर से आये हुए लोग  बाइक से कार्यकर्ता शामिल होंगे पूरे जनपद के सभी ग्राम से कार्यकर्ता एकत्रित होंगे प्रभु राम चंद्र जी के जयकारे से यात्रा संपन्न होगी और सभी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत समारोह राम नगरी में किया जाएगा।

  हिन्दी संवाद न्यूज़ से
    रिपोर्टर वी. संघर्ष
      9140451846
       बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने