पूजित अक्षत वितरण महामंगल कलश शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। 
घर घर बांटा गया पत्रक और राम जन्मभूमि का चित्र

*गोंडा मनकापुर से हिंदी संवाद न्यूज़ ब्यूरो हेड शिवमंगल शुक्ला की खास रिपोर्ट*
मसकनवा गोंडा:-श्री राम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण गृह जनसम्पर्क अभियान के तहत जनता आदर्श इंटर कॉलेज पायरखास में विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गयी।सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई।राम भक्तों ने घर घर अक्षत, दीपक और राम जन्मभूमि का चित्र वितरित किया।राम जन्मभूमि पूजित अक्षत वितरण महामंगल कलश शोभा यात्रा बुधवार को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति पायरखास के तत्वाधान में निकली। मंगल कलश यात्रा शतचंडी यज्ञ मंडफ से निकली ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुनः महामंगल कलश यात्रा यज्ञ मंडफ पहुंची।हाथ में भगवा ध्वज लिये पीले परिधान में निकले राम भक्तों के जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण राममय हो गया। बच्चों द्वारा भव्य झांकी सजाई गयी।कलश रथ यात्रा पर ग्रामीणों ने ने पुष्प वर्षा किया।जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।यात्रा का उद्देश्य भगवान राम के पूजित अक्षत को घर घर में पहुंचने का लक्ष्य लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी जागरण जन जागरण के माध्यम से हर घर में पूजित अक्षत को पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने लोगों से आवाह्न किया कि 22 जनवरी को सभी लोग अपने घर में दीप जला कर दीपावली मनाये।प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने रामभक्तों को मंदिर का चित्र व पत्रक वितरित किया। भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र,चकिया प्रधान समाजसेवी रवींद्र तिवारी,सुधांशु गुप्त बसंत,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, गंगा प्रसाद तिवारी,अनिल कुमार मिश्रा,दिवाकर मिश्रा, विष्णु विवेक शुक्ला,हेमंत पाठक,डॉ पीएन द्विवेदी, राजेंद्र वर्मा, राम शंकर, बृजेश, मनोज, विजय, शशिबाला, रामसूरत, अमित सिंह, संतोष, राम कुमार, राजकुमार रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने