राजकुमार गुप्ता 
मथुरा/ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, बाद में नगर आयुक्त शशांक चौधरी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर,जिला अध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनने के बाद लोगों से सुविधा मुहैया कराने के दावे किए थे। लोगों को तो सुविधा नहीं मिल पा रही है, शहर में  समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, कूड़े के ढेरों पर निराश्रित गौवंश, सूअर, और कुत्ते गंदगी फैलाते हैं। इससे यहा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार अख़बारों में यह मामला छप भी चूका है, बावजूद करवाई नहीं हो रही है। कालोनियों में कूड़ा उठाने बाली गाड़ी कई कई दिनो बाद आती है। अभी तक आनंदवन, तत्व दर्शी, हाइवे सिटी, राजवन वालाजीपुरम, टाउनशिप, गिर्राज वाटिका आदि क्षेत्रों में में कॉलोनियों में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया के बचाव के लिए नगर निगम द्वारा फागिंग नहीं की जा रही है।  गली मुहल्ले , कॉलोनियों में कुत्ते, निराश्रित गौ वंश, सूअर समस्या बने हुए हैं। ज्यादातर कालोनियों में जल भराव की समस्या बनी हुई है।ज्यादातर कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। प्रदेश महासचिव सतीश चन्द्र, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम, मंडल सचिव प्रेम सिंह सिकरवार, मंडल उपाध्यक्ष  जगदीश निषाद, चौधरी विजयपाल सिंह, राहुल चौधरी, डा  सोनवीर सिंह तोमर, सूरज तोमर, रामवीर सिंह मास्टर, रामकुमार निषाद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने