थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय  बलिया श्री एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर महोदय श्री भूषण वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।  
           उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 25.09.2023 को थाना सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मु0अ0स0 319/23 धारा 295A भादवि व 67आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *1.ओमप्रकाश भारती पुत्र सत्यराम भारती निवासी मुस्तफाबाद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को मुखबिर की सूचना पर बस स्टेशन चौराहा से करीब 200 मीटर बलिया की तरफ जाने वाले मेन रोड से समय 12.55 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।  

 उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 24.09.2023 को अपने फेसबुक प्रोफाइल से अन्य धर्म के विरुद्द अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी किया गया था जिस संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आज दिनांक 25.09.2023 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*संबंधित अभियोग*
     1. मु0अ0स0 319/23 धारा 295A भादवि व 67आई0टी0 एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 69/2023 धारा 323,504,506 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
2.मु0अ0स0 257/2016 धारा 147,323,325,342,504,506 भादवि थाना सिकन्दरपुर, बलिया
3.मु0अ0स0 594/2017 धारा 498ए भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना बाँसडीह जनपद बलिया 

 *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. ओमप्रकाश भारती पुत्र सत्यराम भारती सा0 मुस्तफाबाद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
 1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
 2. उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  
 3.  का0 राजवन्त गौड थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
 4.का0 पुष्प कुमार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

रिपोर्टर - धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने