राजकुमार गुप्ता बलदेव। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 124 पर बलदेव थाना क्षेत्र में आगरा से दिल्ली जा रहे दो बाइक सवार दोस्त की बाइक चलाने के दौरान बाइक के असंतुलित हो जाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक प्रसाद पुत्र विनय भूरे निवासी आरडी, नागपुर थाना पलमना जिला नागपुर की मृत्यु हो गई। बाइक को चला रहा उसका दोस्त अंकित निवासी थाना पलमना जिला नागपुर घायल हो गया। इसका अस्पताल में इलाज हो रहा है। बलदेव थाना में उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया दो दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, युवक मृतक प्रसाद बाईक पर पीछे बैठा था, जिसकी मृत्यु हो गई, बाइक चला रहा युवक अंकित घायल हो गया है, युवक के परिजनों को सूचना दे दी है, दोस्त अंकित घायल है, मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यमुना एक्सप्रेस वे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत, दोस्त घायल
rajgupta109111@gmail.com
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know