श्री जगन्ननाथ पुरी की यात्रा पर तीर्थयात्रियों ने किया प्रस्थान।
 

सेवक दास जी महाराज वृन्दावन धाम वालो के पावन सानिध्य में भक्तमाल कथा एवम जगन्नाथपुरी यात्रा का आयोजन  3  जुलाई से 12 जुलाई तक किया जा रहा है। जिसमे शामिल होने हरदा एवं अन्य जगह से 65 तीर्थयात्रियों का दल इंदौर रेलवे स्टेशन से श्रीधाम वृंदावन के लिए रवाना हुआ। जहां गुरुपूर्णिमा उत्सव पश्चात जगन्नाथपुरी हेतु प्रस्थान किया जावेगा।

सदा साधु सेवारत श्री सेवक दास जी महाराज के द्वारा यह दिव्य अध्यात्म यात्रा का आयोजन सभी भक्त जन मानस के लिए किया गया। दस दिवसीय यात्रा में वृंदावन धाम से प्रारंभ होकर जगन्नाथपुरी के विभिन्न तीर्थ स्थलों से होती हुई इंदौर मे विश्राम लेगी। जिसमे सभी भक्त जनों को भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु के दर्शनों के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र के समस्त तीर्थ क्षेत्र स्थलों के दर्शन करवाये जायेगे। उसके पश्चात श्री धाम वृन्दावन के समस्त तीर्थों का दर्शन कराए जाएंगे। जिसमे 7 दिवसीय भक्तमाल कथा महोत्सव का आयोजन जगन्नाथ पूरी में किया जावेगा।
सहयोगी संदीप मोराने ने बताया कि इस दिव्य यात्रा में हरदा शहर के सम्मिलित होने वाले सभी बुजुर्ग, महिलाओं भक्तों का पुष्पमाला, तिलक लगाकर, माला पहनकर स्वागत किया गया। जिसमे कैलाशचंद्र मोराने, दीपक सुंगधि, शंकर सेवारिक, संतोष मोराने, श्री मति मंजू सेवारिक, घासीराम सेवारिक,नेमीचंद काले, नरेश वाघे, श्याम देवराय, श्री मति पदमा, श्री मति मनोरमा सभी यात्रियों को यात्रा पर रवाना किया गया। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने