जौनपुर। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 03 गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, घायल,

कब्जे से एक देशी तमंचा,दो खोखा कारतुस, एक पिकअप एक बोलरो, तीन मोबाईल, दो गोवंश व उपकरण बरामद

जौनपुर। डॉ अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में दिनांक- 12-4-2023 के रात्रि समय करीब 12.20 बजें प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 रमेश कुमार व सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 रामजनम यादव मय टीम के पतहना तिराहे पर अपराध की रोकथाम व अपराधियो कि गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध मे बात चीत कर रहे थे। कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गोतस्कर कुछ गोवंशो को काटने के लिए पिकअप पर गोवंश को लाद कर आनापुर की तरफ से आ रहे हैं। इस सूचना पर आने जाने वालों कि चेकिंग के दौरान पिकअप व बोलेरो आती हुई दिखाई दी कि बोलेरो पर सवार गौ तस्कर द्वारा पुलिस पार्टी पर वाहन को चढ़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिससे एक गोली हे0का0 संजय शर्मा के बाए बांह के कन्धे के नीचे भाग पर लगी, आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुए पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग कि गई। जिससे एक गोली गौ तस्कर मो0 सलमान पुत्र फिरोज निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर मे लगी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा मौके से भागते हुए दो अन्य गौ तस्कर फैजान पुत्र फिरोज अहमद निवासी पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़  व अब्दुल्ला पुत्र कमरूद्दीन निवासी मकदूम पुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा  मौके से एक पिकअप संख्या UP 25AT 2085 व एक बोलरो UP 85AQ 2004 व दो गोवंश व एक तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतुस व दो चाकू व अन्य उपकरण बरामद किया गया। घायल पुलिस के जवान व अभियुक्त सलमान को उपचार पीएचसी करंजाकला रवाना किया गया था। जिसको जिला अस्पताल जौनपुर से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 83/2023 धारा 34/307/186/353 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 व 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.मो0 सलमान पुत्र फिरोज निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़। *(घायल)*
2.फैजान पुत्र फिरोज अहमद निवासी पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।  
3.अब्दुल्ला पुत्र कमरूद्दीन निवासी मकदूम पुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।

अपराधिक इतिहास-
1. सलमान पुत्र फिरोज अहमद निवासी पीठापुर थाना अहरौला आजमगढ।
1.मु0अ0स0 83/23 धारा 34/307/186/353 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 व 4/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर
2.मु0अ0सं0 39/20 धारा 186/224/225/323/336/353/427/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 50/2015 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 214/19 धारा 323/336/380/458 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
5.मु0अ0सं0 223/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण  अधिनियम व 11 पशु क्रूरता व 3/25 आर्मस एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
6.मु0अ0सं0 224/19 धारा 336/380/411/458 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
7.मु0अ0स0 01/16 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम11 पशु क्रूरताव 307 भा0द0वि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ
8.मु0अ0सं0 50/15धारा 60आबकारी अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ
  
2. फैजान पुत्र फिरोज अहमद निवासी पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
1.मु0अ0स0 83/23 धारा 34/307/186/353 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 व 4/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर 
2.मु0अ0सं0 39/20 धारा 186/224/225/323/336/353/427/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
3.मु0अ0सं0 120/20 धारा 60आबकारी अधि0 थाना अहरौला आजमगढ
4.मु0अ0सं0 223/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण  अधिनियम व 11 पशु क्रूरता व 3/25 आर्मस एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
3.अब्दुल्ला पुत्र कमरूद्दीन निवासी मकदूम पुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0स0 83/23 धारा 34/307/186/353 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 व 4/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर

बरामदगी-
1.एक पिकअप सख्या UP 25AT 2085 व एक बोलरो UP 85AQ 2004 व दो गोवंश व एक तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतुस व दो चाकू व अन्य उपकरण।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2.उ0नि0श्री गोविन्द देव मिश्रा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 सतोष यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर। 
4.उ0नि0 विनोद सिह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
5.उ0नि0 रामजनमयादव प्रभारी सर्विलास जौनपुर। 
6.उ0नि0 रमेश कुमार प्रभारी एसओजी जौनपुर। 
7.उ0नि0 मनोज कुमार सिह एसओजी जौनपुर। 
8.हे0का0 सजय शर्मा, हे0का0 अमलेश सिह, हे0का0 रोहित श्रीवास्तव, का0 संदीप पटेल, का0 सतीश भाटिया, का0 राहुल गुप्ता थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने