जौनपुर। मृत्युभोज प्रथा बंद करने की जरूरत- विधायक

इस कुप्रथा से गरीबों पर पड़ता है आर्थिक बोझ, हमजापुर मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में मृत्यु भोज प्रथा का का बहिष्कार करके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए अतिथियों ने कहा कि गरीब असहाय लोग इस प्रथा को बंद होने से आर्थिक बोझ से बच सकेंगे।

मल्हनी के विधायक लकी यादव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मृत्यु भोज कुप्रथा है इसका बंद होना ही जरूरी है। पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि इस प्रथा से जो लोग संपन्न हैं वह तो तेरही कर देते हैं। लेकिन जिनके पास आर्थिक मजबूती नहीं है वह देखी देखा मे इसका आर्थिक भार झेलते हैं। मृत्यु भोज तिलक आदि प्रथा को खत्म करना चाहिए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि यह सराहनीय कदम है अगर मृत्यु भोज प्रथा बंद हो जाएगी तो निश्चित ही लोगों को तेरहवी मे कर्ज लेकर धन नही खर्च नही करना पडेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर ने मृत्यु भोज प्रथा बंद करने पर समाज में एक सुधार होगा। सपा नेता अमित यादव ने कहा मृत्यु भोज सामाजिक अभिशाप है। इसका बहिष्कार करें समाज में बङा सुधार होगा और लोगो को आर्थिक बोझ से असहाय गरीब को राहत मिलेगी। प्रधान जंगबहादुर यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने प्रथा का बहिष्कार करने पर प्रधान जयहिंद यादव के निर्णय व संकल्प की सराहना की। इस अवसर पर लालचंद यादव लाले ,राजेंद्र यादव, पप्पू पाण्डेय, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र यादव, दयाराम, सुदर्शन ,अजय कृष्ण, धर्मेंद्र चौहान, दिलीप प्रजापति, लालजी यादव,आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने