जौनपुर। संगठन की मजबूती से मिलेगा बल- सुशील उपाध्याय

जौनपुर। (पूर्वमाध्यमिक संघ की डाइट परिषर में हुई बैठक)जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को सायं डाइट परिषर में आहूत की गई। जिसमें बोलते हुए जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तो हम अपनी बातें प्रदेश तक पहुचा सकेंगे। 

बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय द्वारा पदोन्नति पर विस्तार से चर्चा की गई। बक्सा अध्यक्ष डॉ विष्णु शंकर सिंह अध्यापक समस्याओं को मंडल स्तर पर रखने के लिए चर्चा किया। सिकरारा ब्लॉक मंत्री संतोष सिंह व अध्यक्षअजय पांडे ने अध्यापक परिचय पत्र बनवाने के लिए पदाधिकारियों से अनुरोध किया। मछलीशहर से प्रदीप श्रीवास्तव और दिलीप दुबे ने भी अपना विचार व्यक्त किया। करंजाकला ब्लॉक मंत्री डॉ वंदनासरकार ने संगठन पर विस्तार से चर्चा किया। सरकार ने कहा  की बैठके प्रत्येक विकासखंड में अवश्य होनी चाहिए।संगठन मंत्रीअनुपम श्रीवास्तव ने संगठन के बारे में अपना विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा शिक्षण कार्य के अलावा अध्यापको से अन्य कार्य को न लिया जाए।बैठक में राष्ट्रपति पुरष्कार से सम्मानित सत्यप्रकाश पांडे ने संगठन के महत्व पर चर्चा किया। प्रांतीय सदस्य डॉ संतोषतिवारी ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा मांगों को शासन द्वारा ध्यान कराया गया है। प्रांतीय मंत्री मंजू पांडेय ने पदाधिकारियों के समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रदेश तक पहुंचाने के लिए बताया।बैठक में सर्व सम्मति से डॉ वंदना सरकार को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी ,संजय कुमार राजेश यादव ,राजेश्वर मिश्रा ,शैलेश चतुर्वेदी, संजय दुबे चंद्र प्रकाश मिश्रा, राजेश उपाध्याय, मुकेश श्रीवास्तव, दीप नारायण उपाध्याय ,महेंद्र कुमार साहब लाल ,आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने