✍️
अयोध्या।
जिला अस्पताल में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास बने अवैध आवास को खाली करने की नोटिस,सीएमएस सीबीएन त्रिपाठी के आदेश पर घरों पर चस्पा की गई नोटिस, जल्द घर को खाली करने की नोटिस, गिराए जाएंगे अवैध बने आवास, जिला अस्पताल के सफाई कर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बना रखे हैं अवैध आवास, विद्युत समस्या आने पर रास्ते में पड़ते हैं अवैध आवास।



✍️
अयोध्या।
आज कलेक्ट रेट सभाकक्ष मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री महेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमे अनुराग मिश्र उपश्रमायुक्त,आनंद कुमार सिंह ,सहायक श्रमायुक्त,आशीष निगम,सी ओ ऑफिस, अशवनि कुमर् ,जिला प्रोबेशन अधिकारी, संतोष राय ,बेसिक शिक्षा अधिकारी, सर्वेश अवस्थी,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सुरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष ,आई आई ए ,तनूजा दुबे, अनिल अग्रवाल,श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित एवं प्रभात उपस्थित रहे
बैठक में उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए की गयी कार्यवाही में आने वाली कठिनाइयों से समिति को अवगत करते हुए बताया वर्तमान वित्तीय् वर्ष में 77 गैर खतरनाक और 9 खतरनाक श्रेणी में बाल श्रमिकों को चिन्हांकित किया गया,अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी द्वारा भविष्य में बाल श्रमिकों के चिन्हाँकन् की कार्यवाही संबन्धित् उप जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में करने के निर्देश श्रम प्रवर्तन अधिकारियो को दिये..
जिला प्रोबेशन अधिकारी से अपेक्षा की गयी की वो बच्चो को रखने के आश्रयस्थल की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास करें...जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या ने बाल श्रमिकों के विद्यालय में प्रवेश का विवरण पेश किया,उन्हे निर्देश मिला की बाल श्रमिकों का प्राथमिकता पर विद्यालयों में प्रवेश कराकर सूची श्रम विभाग को उपलब्द्ध करा दें
आर्थिक पुनर्वासन के लिए कौशल विका मिशन व परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश देने के साथ हि सहायक श्रमायुक्त को समस्त बाल श्रमिकों को सूची ब्लोको में भेजने को कहा गया जिससे उन्हे विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिया जा सके...गैर सरकारी संगठनों ,ट्रेड यूनियन और आई आई ए द्वारा बाल श्रम में जागरूकता की दिशा में प्रभावी सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी



✍️
*चाणक्य परिषद के संस्थापक  स्वर्गीय आचार्य बैजनाथ द्विवेदी के सपनों को साकार कर रहे हैं पंडित कृपा निधान*
*ब्राह्मण कन्या की शादी में चाणक्य परिषद का 21000 रुपए का आर्थिक सहयोग*
अयोध्या। 
कन्यादान महादान के चाणक्य परिषद के संस्थापक गुरु आचार्य बैजनाथ द्विवेदी की परिकल्पना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों की मदद करने का सपना साकार हो सके और रामराज्य की स्थापना मे लगे है। ब्राह्मण समाज सेवा की ओर एक कदम बढ़ा कर  जिले के अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने 8 फरवरी को रसूलाबाद निवासी शिवाकांत दुबे कि ब्राह्मण कन्या की शादी में ₹21000 इक्कीस हजार नगद धनराशि की आर्थिक सहायता के साथ कन्यादान में 5 साड़ियां मर्दानी धोती एवं गमछा प्रदान करके महा दान का पुण्य लाभ लेकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह समाज सेवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर  ब्राह्मण कन्याओं की शादी में मदद मेधावी ब्राह्मण बालकों की शिक्षा तथा आपदा में परिषद के  मदद की ओर उठे हाथ समाज के आर्थिक रूप से मजबूत बंधुओं को ब्राह्मण कन्या की शादी पढ़ाई एवं अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर मदद करने की प्रेरणा है जिससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण समाज के लोगों को समाज के धनाढ्य आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को आगे आकर अवश्य  मदद  करनी चाहिए । चाणक्य परिषद अपने  लगभग तीन दशक के संस्थापक काल से ही हर वर्ष आर्थिक ब्राह्मण कन्याओं की शादी में मदद मेधावी ब्राह्मण बालकों की शिक्षा  तथा आपदा में परिषद ने मदद करके प्रदेश में इतिहास कायम  किया है। जिसकी समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगो अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता पंडित जनार्दन दुबे फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी मिश्र  ब्रह्म पीठ महाअयोध्या के संयोजक एपी साही भाजपा के महानगर कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार तिवारी शास्त्री वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता कृष्णकांत पांडे दिनकर  समाजसेवी एवं थिंक टैंक भाजपा सुनील कुमार श्रीवास्तव डीजीसी क्रिमिनल रामकृष्ण तिवारी  डीजीसी  सिविल राम कुमार राय एडीजीसी क्रिमिनल लालमणि तिवारी एडीजीसी क्रिमिनल राजस्व के वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेंद्र मिश्र  वरिष्ठ अधिवक्ता  राममूर्ति तिवारी एडवोकेटआदि ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इस तरह के कार्यों में सहयोग करने के साथ अन्य समाज के प्रबुद्ध लोगों को  अनुकरण के लिए प्रेरित किया है।


✍️
प्रेस विज्ञप्ति 
*अवध विश्वविद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया*

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर  में   समाज कार्य विभाग के समन्वयक डॉ0 दिनेश कुमार सिंह व डाॅ0 प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई। मौके पर डॉ0 दिनेश सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया रोग का उपचार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से आम जनमानस के बीच फाइलेरिया की दवा का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग फाइलेरिया के ऑर्डिनेटर अतुल तिवारी ने भी विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों से अपील की कि सभी लोग फाइलेरिया मुक्त अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। इसी क्रम में विभाग के शिक्षक डॉ0 प्रभात सिंह ने विशेषकर छात्रों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर डॉ0 स्वाति सिंह सीमा तिवारी, अंकुर वर्मा ,आदित्य सिंह, अभिषेक वर्मा, स्नेहा मिश्रा, प्रज्ञा तिवारी, शीतल मिश्रा, अरुणा, अंजली भारती , माला यादव, काजल यादव ,अवनीश तिवारी, आयुषी गुप्ता, नीयता मिश्रा, सतीश कुमार, अंशिका शुक्ला, तनु पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




✍️
अयोध्या।
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी सुरेश पासी को 10 साल की सजा, 2500 रुपए का लगा जुर्माना, विशेष न्यायालय पाक्सो ने सुनाया फैसला, 2016 में थाना इनायतनगर क्षेत्र का मामला। आरोपी को भेजा गया जेल।





Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने