प्रेस नोट दिनाँक 22.02.2023 
*थाना इनायतनगर पुलिस टीम द्वारा परीक्षा में कूटरचित प्रवेशपत्र के आधार पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया आरोपी इनायतनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* 
श्रीमान् उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या , श्री मुनिराज जी के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर श्री अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या , श्री आशुतोष मिश्रा क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में तथा श्री अमरजीत सिंह निरीक्षक थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में हाईस्कूल  बोर्ड परीक्षा  में कूटरचित प्रवेश पत्र का उपयोग करके जयचन्द पुत्र राम रुप निवासी ग्राम बसवार कला थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या   द्वारा राम शंकर यादव पुत्र स्वामीनाथ  निवासी ग्राम उरुवा वैश्य भैदी सराय थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या  की जगह पर  ज्ञानदीप इं0का0 कृष्णा नगर अछोरा में   परीक्षा देने जा रहे अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विद्यालय प्रशासन द्वारा दिये प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 94/2023  धारा 419,420,468,467,471 भादवि व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम  पंजीकृत कर  दिनांक 21.02.2023 पर ज्ञानदीप इं0का0 कृष्णा नगर अछोरा बहद ग्राम अछोरा थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या  से थाना इनायतनगर की पुलिस टीम व विद्यालय प्रशासन द्वारा अभियुक्त जयचन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार कर  दिनांक 22.02.2023 को अभियुक्त उपरोक्त  को अग्रिम कार्यवाही हेतु  माननीय न्यायालय भेजा गया। 
*अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग* 
मु0अ0सं0 94/2023 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त –*
जयचन्द पुत्र राम रुप निवासी ग्राम बसवार कला थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या   

*गिरफ्तारी का स्थान* 
ज्ञानदीप इं0का0 कृष्णा नगर अछोरा बहद ग्राम अछोरा थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या 

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 अक्षय कुमार पटेल थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या 
2.उ0नि0 जय लाल थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या 
3.का0 संदीप पाल थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने