भूतप्रेत टोली के साथ निकली शिव बरात


बलरामपुर/शिव नाट्य कला मंडल द्वारा भगवान शिव की बरात स्थानीय रामलीला मैदान से निकाली गयी। 
समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह ने आरती किया उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। बरात में भगवान शिव के भक्तों के अलावा उनके साथ भूत प्रेत की टोलियां भी चल रही थी। डीजे पर भक्तिमय गीतोेें पर शिव भक्त नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते  बारात का आनंद लेते नजर आये। महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने बताया कि 54 वर्षों से लगातार यह शोभायात्रा निकल रही है बलरामपुर राज परिवार सहित सभी धर्म समभाव के लोगों के सहभागिता से यह कार्यक्रम आयोजित होता है, शोभायात्रा में भगवान शिव शंकर के बारात में विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं झांकी निकाली जाती है जो आकर्षण का केंद्र रहता है, जिसे बलरामपुर नगर वासी पुष्प वर्षा के साथ पूजन अर्चन करते है। शिव बारात परम्परागत मार्गो से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचा। जहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बता दे कि शिव बारात राम लीला मैदान से मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौक से होते हुए झारखंडी मन्दिर पहुँची जहाँ भगवान भोले नाथ के स्वरूप में बने शंकर जी ने झारखंडी महादेव का दर्शन किया। उसके बाद शोभायात्रा वीर विनय चौराहा से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से शिव बारात निकली जहाँ पर श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए पूजन अर्चन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सासंद दद्दन मिश्र, रघुनाथ अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, अंबरीश शुक्ला, राधेश्याम मिश्रा, गंगा शर्मा, सुंदर बाबू, सिद्धार्थ साहू, विजय कश्यप, सुनील सोनी, कुलदीप उपाध्याय, शुभेन्द्र गौरव, शिवम मिश्रा, संजय शुक्ला, निशांत चौहान, शाबान अली आदि लोग शामिल हुए।

उमेश चन्द्र तिवारी
 हिन्दीसंवाद न्यूज़
 बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने