उत्तर प्रदेश
जनपद-गोरखपुर 
कुल पड़े वोट : 109223
वैध मत : 101158
जीत के लिए जरूरी वोट : 50580
देवेंद्र प्रताप सिंह को मिले वोट : 51699
करुणा कांत मौर्य को मिले वोट : 34244
अवैध वोट : 8065

गोरखपुर। स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने कीर्तिमान रचते हुए चौथी बार जीत हासिल की है। देवेंद्र प्रताप को कुल 51699 वोट मिले।सपा के करुणाकांत को 34244 वोट मिले। देवेंद्र प्रताप को प्रथम वरीयता के अंतिम 8वें राउंड में विजय मिली। एक लाख एक हजार 158 वैध वोटों की गिनती हुई।

जीत के लिए 50 फीसदी और एक वोट यानी 50580 वोट पाना जरूरी था। 5,655 वोट पाकर रजनीश पटेल तीसरे पायदान और 2912 वोट पाकर दिलीप कुमार गौतम चौथे नंबर पर रहे। पढ़े-लिखे 8065 स्नातक ठीक से वोट नहीं डाल पाए, जिससे ये मत अवैध हो गए। 24 में से 6 प्रत्याशी 100 वोट भी नहीं पा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने