अंतरराष्ट्रीय आद्रभूमि दिवस के अवसर पर  बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह*


*राम कुमार यादव*


बहराइच। अंतरराष्ट्रीय आद्रभूमि दिवस के अवसर पर बहराइच रेंज के  मैला ताल (विलासपुर) में बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह रहें। वही विधायक ने कैमरे के माध्यम से पक्षियों को देखा और तरह तरह की तस्वीरें बनाई व वॉच टॉवर पर खड़े होकर मैला ताल का जायजा लिया व कार्यक्रम की सराहना की। विधायक ने प्राचीन पक्षी जटाऊ, गिद्द,गौरैया आदि के बारे में जानकारी दी।पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।


 वही राम चरित्र मानस की चौपाई पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को बताया एक बार दुबारा पढ़ने की जरूरत है।


गुरुवार को वन विभाग की ओर से मैला तालाब के किनारे बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने छात्र/छात्राओं व वन विभाग के अधिकारियों के साथ रंग बिरंगे पक्षियों का दीदार किया। विधायक ने कहा की पर्यावरण का आरक्षण सबका दायित्व है। 


हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। डीएफओ संजय शर्मा व रेंजर दीपक कुमार सिंह छात्र छात्राओं व ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर


एस डी ओ अजीत प्रताप सिंह नानपारा अशोक कुमार रेंजर दीपक कुमार सिंह डिप्टी रेंजर अमित वर्मा, वनदरोगा प्रशिक्षण वर्मा,  अवधेश ओझा, प्रमीत सिंह, प्रताप सिंह राना, अभिषेक सिंह, अशोक कुमार पांडेय, मनोहर लाल, रामतेज, पिंटू, शिवम निगम, जिला पंचायत सदस्य भारतलाल पांडेय (ददुवा), ओंकारनाथ चौरसिया, संतराम पांडेय, रघुनंदन पांडेय, बब्लू सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश कुशवाह, 
समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने