जौनपुर। पुलिस ने शातिर लुटेरे को 2 किलो 100 ग्राम गांजा संग किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डां अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व थानाध्यक्ष सरपतहां के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 05-02-2023 को थाना सरपतहां की पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शातिर लुटेरा राहुल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम फत्तेहगढ़ थाना खुटहन जनपद जौनपुर को 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 
            
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0-30/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।  

पंजीकृत अपराध-
 1.मु0अ0सं0-30/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरपतहा जौनपुर। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राहुल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम फत्तेहगढ़ थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष
बरामदगी विवरण-
1. 2 किलो 100 ग्राम नजायज गांजा
 गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 प्रेमशंकर सिंह थाना सरपतहा जौनपुर
2. हे0का0 पवन कुमार थाना सरपतहा जौनपुर
3.  का0नागेन्द्र यादव थाना सरपतहा जौनपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने