जौनपुर। गैर इरादतन हत्या में वांछित पिता पुत्र गिरफ्तार

खुटहन,जौनपुर। जोखापुर गांव में लगभग तीन माह पूर्व करेंट प्रवाहित तार से किए गए खेत के घेराव की चपेट में आकर हुई गांव के ही युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित भूस्वामी पिता पुत्र को शुक्रवार की भोर उनके घर से गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।

गांव निवासी 46 वर्षीय विनोद सिंह शाम को खेत की तरफ शौंच को गये थे। दूसरे दिन सुबह विद्युत प्रवाहित तार की बाड़ के नीचे उनका शव पाया गया था। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने भूस्वामी रामदुलार पाल और इनके पुत्र अजय पाल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन दोनों हाथ नहीं लग पा रहे थे। सीओ शाहगंज चोब सिह  ने बताया कि उनकी सुरागसी के लिए मुखबिर का सहारा लिया गया। सटीक सूचना पर भोर में उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह हमराहियों संग दबिश देकर दोनों वांछितो को उनके घर में दबोच लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने