जौनपुर। सफाई व्यवस्था का पोल खोल रहा पान दरीबा मार्ग तालाब में तब्दील

जौनपुर। नगर क्षेत्र के पान दरीबा रोड जलजमाव से आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा नाली की सफाई का सुचारू व्यवस्था न करने के कारण नालियां आए दिन जाम हो जाती हैं। जिससे पान दरीबा मार्ग झील में तब्दील हो जाती है। जिससे क्षेत्र में पालिका के प्रति सफाई व्यवस्था ठीक ना होने से रोष व्याप्त है।
वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता लगाता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने