जौनपुर। संतोष अग्रहरि सद्वभावना क्लब के चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

जौनपुर। जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब जौनपुर के सत्र 2023 के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव का कार्यक्रम चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर के दिशा निर्देश में सुटहट्टी चौराहे पर स्थित एक प्लाजा में हुई।
        
चुनाव अधिकारी ने सदन को अवगत कराया कि अध्यक्ष पद हेतु सन्तोष अग्रहरि का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ जो वैध है। किसी अन्य द्वारा नामांकन न करने पर सन्तोष अग्रहरि को सत्र 2023 हेतु निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। तत्पश्चात संस्थापक सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डा. एमपी बरनवाल ने कहा कि नए अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी बना लें। पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार व पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश दुबे ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य में सफल हो। पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने सहित अन्य लोगों ने नवचयनित अध्यक्ष को बधाई दिया।।तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर विवेकानंद मौर्य, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष हफीज शाह, चन्द्रेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन सचिव विकास अग्रहरि ने किया। अन्त में अध्यक्ष 2022 आशीष गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने