*डीएम की अध्यक्षता में तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

*फरियादियों को गुड़ खिलाकर डीएम ने सुनी समस्याएं*



बहराइच । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह जनवरी के प्रथम शनिवार को तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनन्द राय व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 89 प्रार्थना पत्रों में से 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस की विशेष बात यह रही है ठन्ड के मौसम में आए हुए फरियादियों को सर्वप्रथम डीएम ने गुड़ खिलाया फिर उनकी समस्याओं की सुनवाई की। 

डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, सीवीओ डॉ. आर.के. वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेजिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला गन्नाधिकारी एस.के. मौर्या, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र तिवारी, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान महसी में प्राप्त 22 में 02, सदर बहराइच में प्राप्त 18 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 41 में 07, नानपारा में प्राप्त 16 में 02 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 26 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल 

बहराइच 07 जनवरी। तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, यूनानी, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, दिव्यांग प्रमाण पत्र, महिला कल्याण, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने 06 गर्भवती महिलाओं श्रीमती अर्चना, रेनू, किरण, पिंकी, गंड़िया व आंचल मौर्या की गोदभराई की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने