जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीशचंद के चाचा का निधन 

जौनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के चाचा का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक संवेदना की लहर दौड़ गई।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के समसपुर पनियरिया निवासी चाचा व पूर्व शिक्षक 75 वर्षीय विजय बहादुर यादव का आकस्मिक निधन सोमवार को हो गया। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विजय बहादुर यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन के चाचा व जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव के पिता थे। इस मौके पर भाजपा नेता राजदेव यादव, अजय सिंह, कपिल देव सिंह,शरद सिंह ,दुर्गेश सिंह, रमेश यादव, बच्चा यादव, रोहन सिंह सुनील यादव, राम नयन, बदामा यादव, डॉ सत्य लाल व  भारी सख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने