मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर में करंट लगने से
एक किसान की मृत्यु गहरा शोक व्यक्त किया

मृतक के परिजनों को 05 लाख रु0
की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश


लखनऊ: 17 जनवरी, 2023

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कुशीनगर में करंट लगने से हुई एक किसान की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।
    मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
-------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने