मुंगराबादशाहपुर। वेदांत सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया

शिवम बैंक्वेट हाल में आयोजित हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम

जनसेवा ही ईश्वर की सेवा- विजेंद्र जायसवाल

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। नगर के एक बैंक्वेट हाल में रविवार को वेदांत सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर खिले लोगों के चेहरे दिया आशीर्वाद।

नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित शिवम बैंक्वेट हाल में श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के असहायों व जरुरतमंद लोगों में कम्बल वितरण किया गया। इससे पूर्व वेदांत सेवा समिति द्वारा प्रयागराज से आए मनोज, पिंटू व महेश जी ने श्रीहरि संकीर्तन किया, जिसे सुनकर खुशी से थिरकने लगे। संकीर्तन बाद तुलसी पूजन व मातृ पिता पूजन विधि विधान पूर्वक किया गया और आस पास गांव से आए हुए जरूरतमंद लोगों को सेवा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवालअपनी धर्मपत्नी के साथ बारी बारी से एक हज़ार लोगों को कम्बल वितरण के साथ भोजन कराया गया। 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल ने कहा कि जन सेवा ही ईश्वर की सेवा है इससे बड़ा पुनीत कार्य दूसरा कोई नहीं,दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सेवा समिति का उद्देश्य है। कम्बल व भोजन कर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी, उन्होंने मन ही मन इस पुनीत कार्य के लिए सेवा समिति को आशीर्वाद देते हुए अपने गंतव्य स्थान को निकल गए। इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल, सचिव योगेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, अरुण अग्रवाल,पारसनाथ,रविशंकर, धीरज केशरी,मनोज जायसवाल, पूर्व चेयरमैन कपिलमुनि गुप्ता,कृष्णगोपाल जायसवाल,ह्र्दयनारायण मुन्ना सहित नगर के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने